प्रदेश प्रतिनिधि
पटना, 06 मई 2025 ।

पटना के चाणक्य होटल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा की नव प्रकाशित पुस्तक “अमृतकाल में स्वर्णिम यात्रा पर भारत” के लोकार्पण समारोह में मा. राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी. एल. संतोष जी एवं मा. राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ सम्मिलित हुआ। इस दौरान दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पुस्तक का लोकार्पण किया। इस तरह की किताबों को सभी देशवासियों को पढ़ना चाहिए। यह पुस्तक वर्तमान में भारत की उन्नति का लिखित प्रमाण है।


इस अवसर पर मा. विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव , मा. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , पद्मश्री से सम्मानित विमल जैन , प्रभात प्रकाशन से पियूष कुमार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
