सुरेश प्रसाद आजाद

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में कुमारी सरोज कीर्ति, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा नवादा व्यवहार न्यायालय, नवादा एवं एडीआर बिल्डींग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्रीमान् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, श्रीमान् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम् मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी वन, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी टू, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिक्स, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, मुंसिफ, श्रीमती सियाश्रुति, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, सुश्री अनामिका कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, श्री प्रतीक सागर, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, श्री देवव्रत कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, श्रीमती अनिता कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, श्री कमरूजमॉं, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, श्री आदित्य आनन्द, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, श्री निखिल कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी तथा बार के अध्यक्ष एवं महासचिव एवं व्यवहार न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।
