भाजपा के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेम कुमार का अतिथि गृह,नवादा में प्रेस वार्ता।

नवादा ‌से डी‌‌ के अकेला‌‌ की रिपोर्ट 

 नवादा,09 मार्च 2025 .

  भाजपा नेता एवं नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेम कुमार का 12.30 बजे अपराह्न सर्किट हॉउस नवादा में एक प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डॉ.प्रेम कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास कार्यो की उपलब्धि गिनाई। केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा पेश की गई वजट में समाज के हरेक तबकों का लाभ का विशेष ख्याल रखा गया है। उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी जी और सीएम नितीश कुमार के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास लगातार हो रहा है। 

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भरपूर चौतरफा प्रयास जारी है। आयतायात को दुरुस्त बनाने हेतु सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। साथ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी काफी जोर शोर से चल रहा है। पर्यटन स्थलों का विकास बड़ी तेजी से हो रहा है। कृषि विकास कार्य  बहुत तीब्र गति से आगे बढ़ रहा है। मेडिकल,इंजीनियरिंग,डिग्री कॉलेज का जाल बिछाकर शिक्षा का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने खातिर हर घर नलजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *