अभय कुमार रंजन

वारिसलीगंज, (नवादा)।
दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम में भाजपा को बहुमत मिलने की सूचना के बाद वारिसलीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव परिणाम को लेकर बाजार समेत पढे लिखे ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखा गया। वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने भाजपा की जीत को मोदी की लोकप्रियता का परिणाम बताते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दिया।

कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के 27 वर्षों के बनवास का अंत तो कोई केजरीवाल के काले कारनामे का नतीजा बताया। इस क्रम में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय कुमार मंगल, श्रीकांत बमबम, श्यामसुंदर सिंह, विधायक प्रतिनिधि राम सकल सिंह, मुखिया राजकुमार सिंह तथाशैलेन्द्र शर्मा आदि ने दिल्ली में भाजपा की बहुमत पर खुशी जाहिर की है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार, दिग्विजय कुमार, चंद्रमौली शर्मा, चंदन कुमार तथा सुमन कुमार आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

