आयुक्त मगध प्रमंडल, गया द्वारा बूथों का किया गया निरीक्षण‌ ….

सुरेश प्रसाद आजाद 

 प्रेक्षक-सह-प्रमंडलीय आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री प्रेम सिंह मीणा के अध्यक्षता में आज प्रखंड कार्यालय, हिसुआ सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नवादा जिला के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तत्वाधान में तृतीय भ्रमण के आलोक में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। जिला पदाधिकारी ने मतदाता सूची के बारे में आयुक्त महोदय को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। 

               बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 07 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 29.10.2024 तक नवादा जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 80 हजार 873 था जो बढ़कर 27.12.2024 तक कुल 17 लाख 94 हजार 48 हो गया है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 09 लाख 33 हजार 125, महिला मतदाताओं की संख्या 08 लाख 60 हजार 787, थर्ड जेंडर 136, पीडब्लूडी 17 हजार 341, 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 16 हजार 181, 20 से 29 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 03 लाख 19 हजार 800, 85 प्लस 21 हजार 687 है। उन्होंने विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के बारे में विस्तृत रूप से बताया।     

आयुक्त महोदय के द्वारा महिला मतदाता प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के जितने भी मतदान केन्द्र हैं, उसका भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता को जोड़ने हेतु कार्यक्रम चलायें तथा यह भी निदेश दिया गया कि जो बीएलओ मतदाता प्रतिशत के संदर्भ में कम महिला मतदाताओं का नाम जोड़े हैं, उन बीएलओ को चिन्हित करते हुए उनके क्षेत्र में विशेष जॉच एवं कार्यक्रम चलाया जाय। जिससे के जेंडर रेसियो में बढ़ोत्तरी किया जा सके।

उन्होंने सेक्स रेसियो बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। नवादा के जनगणना के अनुसार सेक्स रेसियो 939 है, मतदाता सूची में 922 है, उसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी फिल्ड में जाकर कमजोर तबके के लोगों एवं महिलाओं पर ध्यान देंगे तथा मतदाता सूची का विशेष निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मतदाता के घर पर जाकर निरीक्षण किया। मतदाता से वोटर आइडी मांगा जो सही पाया गया।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त नवादा श्रीमती प्रियंका रानी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर श्री अखिलेश कुमार/रजौली श्री आदित्य कुमार पियूष, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री महेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हिसुआ, सभी बीएलओ के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *