अंबानी खानदान की छोटी बहू को एकदम सिंपल अंदाज में देखकर लोग तरह-तरह के सवाल के उठा रहे हैं। राधिका का सादा अंदाज देखकर यही कहते हैं कि ये अंबानी खानदान की बहू लगती नहीं।

12 जुलाई 2024 को अंबानी खानदान की छोटी बहू बनी राधिका मर्चेंट अब राधिका अनंत अंबानी कहलाती हैं। अंबानी खानदान के साथ राधिका का नाम जुड़ने के बाद अब जब भी लोग उन्हें सिंपल अंदाज में देखते हैं तो मन यही सोचते हैं कि यह बन ठन कर क्यों नहीं रहती हैं। अक्सर बिल्कुल सिंपल अंदाज में ही क्यों नजर आती है।
चाहे 13 सितंबर की रात मुंबई में लालबाग चा राजा के दर्शन का वक्त हो या फिर पेरिस में ओलंपिक गेम्स का समय। राधिका का बिना मेकअप एकदम सादा अंदाज नजर आना हर किसी के मन में सवाल उठाता है। लेकिन एक अलग नजरिये से सोचा जाए तो हसीना का ये अंदाज दिखाता है कि ओहदा दिखाना क्यों जरूरी नहीं होता है।

हालही में राधिका अंबानी को जेठानी श्लोका और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बप्पा के दर्शन करते समय देखा गया था। जहां वो एक आम लड़की की तरह पहुंची थी। उनके स्टाइल को देखकर ये कहना मुश्किल था कि वो अंबानी खानदान की बहू हैं। ऐसा ही कुछ ओलंपिक गेम्स के दौरान पेरिस में हुआ था। जहां राधिका टिप-टॉप नहीं बल्कि सिंपल अंदाज में थी।

राधिका मर्चेंट के दोनों ही अंदाज की बात करें तो उन्होंने कभी भी ओहदा दिखाने पर फोकस नहीं किया। बल्कि जैसी वो हैं वैसी ही दुनिया के सामने नजर आईं, बिल्कुल भी दिखावा करने की कोशिश नहीं की। जरूरी नहीं कि अंबानी खानदान की बहू हैं तो बाल संवरे हुए हों, चेहरे पर मेकअप हो। राधिका का इस तरह से नजर आना वाकई काबिले तारीफ है। राधिका के इस लुक में रुतबे से ज्यादा उनके संस्कार दिख रहे हैं।

राधिका मर्चेंट के दोनों ही अंदाज की बात करें तो उन्होंने कभी भी ओहदा दिखाने पर फोकस नहीं किया। बल्कि जैसी वो हैं वैसी ही दुनिया के सामने नजर आईं, बिल्कुल भी दिखावा करने की कोशिश नहीं की। जरूरी नहीं कि अंबानी खानदान की बहू हैं तो बाल संवरे हुए हों, चेहरे पर मेकअप हो। राधिका का इस तरह से नजर आना वाकई काबिले तारीफ है। राधिका के इस लुक में रुतबे से ज्यादा उनके संस्कार दिख रहे हैं। राधिका मर्चेंट के दोनों ही अंदाज की बात करें तो उन्होंने कभी भी ओहदा दिखाने पर फोकस नहीं किया। बल्कि जैसी वो हैं वैसी ही दुनिया के सामने नजर आईं, बिल्कुल भी दिखावा करने की कोशिश नहीं की। जरूरी नहीं कि अंबानी खानदान की बहू हैं तो बाल संवरे हुए हों, चेहरे पर मेकअप हो। राधिका का इस तरह से नजर आना वाकई काबिले तारीफ है। राधिका के इस लुक में रुतबे से ज्यादा उनके संस्कार दिख रहे हैं।