प्रतिबंधित गांजा उत्पादक फरार आरोपी चढ़ गये पुलिस के हत्थे। 

नवादा , 26 मई 2025 । 

 जिले की अकबरपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी कर प्रतिबंधित गांजा उत्पादक लम्बे अरसे से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत मंडल कारा नवादा में भेजा गया है।

थानाध्यक्ष संजीत राम के अनुसार अकबरपुर थाना कांड संख्या 525/ 24 के प्राथमिकी अभियुक्त भोला चौधरी पिता शंकर चौधरी ग्राम लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेजा गया। उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा अवैध गांजा की खेती तथा कारोबार किया जा रहा था। उनके आर्थिक आमदनी का मूल स्रोत है।उक्त अभियुक्त पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आलोक में छापामारी की छापामारी में आखिर अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उसके गिरफ्तारी से पुलिस ने  राहत की साँस ली, क्योंकि उसकी गिरफ्तारी एक चुनौती बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *