राष्ट्रिय गान के अपमान के विरुद्ध  बिहार के मुख्यमंत्री का राजद व कांग्रेस की ओर से पुतला दहन

  • नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट 

० नवादा नगर में CM का पुतला फूंका

नवादा , 23 मार्च 2025।

राष्ट्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान | आज दिनांक 22 मार्च 2025 को नवादा जिला मुख्यालय में महागठबंधन परिवार के सभी साथियों ने संयुक्त रूप से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के खिलाफ गोलबंद होकर पुतला दहन किया।

 एनडीए गठबंधन डबल इंजन की तथाकथित सुशासन की बिहार सरकार के मुख्य मंत्री सह मुखिया नितीश जी उर्फ़ पलटू चाचा  द्वारा राष्ट्रगान के अपमान के विरुद्ध छिड़े घनघोर घमाशान के अंतर्गत आज राजद व कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के  सभी जिला मुख्यालय पर जनसभा व पुतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवादा जिले में राजद व कांग्रेस संयुक्त रूप से नगर में एक प्रदर्शन गगनभेदी नारों के साथ निकाला। प्रदर्शन नगर का भ्रमण कर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल नगर थाना के समीप पहुंच कर राजद के जिला अध्यक्ष  उदय यादव की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करने वालों में राजद के पूर्व नवादा लोकसभा के उम्मीदवार व राजद के प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा,जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव कांग्रेस के प्रमोद कुमार ,कृष्ण कुमार प्रभाकर व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष क्लीमुजम्मा के पुत्र थे।

राजद के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि नितीश उर्फ़ पलटू जी का खैरकुशल    इसी में है कि वर्तमान परिस्थिति के अलोक में समय रहते वाईज्जत उन्हें अविलम्व बैक टू पवेलियन हो जाना ही उनके लिए श्रेष्कर है।

    कांग्रेस नेताओं में प्रमोद,प्रभाकर व कौसर ने कहा कि महागठबंधन पूर्ण एकजुट है। बिहार में कलंकित साम्प्रदायिकता के गाढ़े रंग में रंगे व  पूर्णरूपेण घुलेमिले एनडीए गठबंधन की फिरकापरस्त, मौकापरस्त,मनु संस्कृति के उत्तराधिकारी और धर्म निरपेक्षता को समाप्त कर हिंदुराष्ट के अब्बल पैरोकार डबल इंजन की सरकार विकास के जगह हर जगहें कर रही है खाली तकरार। जनता के हरेक तबके तबाह व तंगोहाल की स्थिति में है।  भय,मूख,भ्रष्टाचार, अपराध व महंगाई कमाने के बजाय गुणात्मक बढ़ोतरी होने से आज कोई भी इंकार नहीं कर सकता है।

 राजद और कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि आगामी बिहार विधान  सभा चुनाव में महागठबंधन मजबूती से एकजुट होकर एनडीए की डबल इंजन की सरकार को भावी चुनाव में घुल चटाकर उनके असली औकात का सही पता चल होश ठिकाने पर पुनः चला आयगा। बिहार विधान सभा की आगामी चुनाव इसका जीता जगता गवाह बनेगा।

     नुकड़ोसभाप्रान्त बिहार के हास्यास्पद मुख्यमंत्री नितीश जी उर्फ़ पलटू जी का पुतला दहन निर्धारित स्थल पर गगनभेदी नारों के साथ किया गया। प्रमुख नारों में नितीश उर्फ़ पलटू जी गद्दी छोड़ो। पलटू जी इस्तीफा दो। नितीश कुमार हाय- हाय। इंडिया गठबंधन जिन्दावाद। राष्ट्रगान अपमान के लिए स्वेच्छा पूर्वक सार्वजनिक माफ़ी मांगो। 

अब न सहेंगे अत्याचार और चुनाव में देंगे गर्दा झार। पलटू जी को जाना है और नया बिहार बनाना है। राजद व कांग्रेस के संयुक्त प्रदर्शन,जनसभा और मुख्य मंत्री के पुतला दहन कार्य क्रम से डबल इंजन बिहार सरकार के मुख्या विक्षिप्त पलटू जी के लिए तो मानो खतरे की घन्टी बज गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *