० भूमि विवाद में बेरमी गांव की घटना।
नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट

नवादा,14 मार्च 2025 ।
जिले के सदर प्रखंड सह कादिरगंज थाना के अंतर्गत भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस भिड़ंत में दोनों पक्ष के 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने त्वरित करवाई के तहत दोनों पक्ष के 7 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को फर्ज किये गए मामले में मंडल कारा नवादा भेज दिया है।

थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के कारण दोनों पक्ष एक दिन पहले ही आपस में भीड़ गए थे।सुचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझा-बुझाकर शांत करा दिया था,दूसरे ही दिन फिर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के 4 लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल नवादा में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि दोनों पक्षों के दिए गए आवेदन के आधार पर 7 नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव निवासी बद्री ठाकुर के बेटे संजय ठाकुर,संजय ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर,राजेश ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह के बेटे शम्भू सिंह और मुरारी कुमार व कृष्णा कुमार पिता शम्भू सिंह के रूप में की गई है। तमाम गिरफ्तार आरोपितों को फर्ज मुकदमे के आधार पर बीएनएस के विभिन्न धाराओं में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस किसी भी सूरत में शांति भंग करने वालों को कदापि नहीं बख्शेगी।
