स्टालिन नगर में दुर्घटनाग्रस्त परिवार से मिलते जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश…..

सुरेश प्रसाद आजाद 

स्टालिन नगर में दुर्घटना से प्रभावित परिवार से मिलते जिला पदाधकारी श्री रवि प्रकाश …….

  दिनांक 22 नबंर 2024 की देर रात को प्रखंड नवादा के स्टालिन नगर से ईंट भट्ठों पर काम करने जा रहे मजदूरों से भरी गाड़ी सिरनामा पुल के निकट वेना थाना जिला नालंदा में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी, जिसमें दो मजदूर एवं एक दो साल की बच्ची की मृत्यु हो गयी थी एवं कुछ लोग घायल हो गए थे। इसी क्रम में आज श्री रवि प्रकाश जिला पदाधिकारी, नवादा द्वारा स्टालिन नगर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। जिला प्रशासन आपलोगों की सेवा में तत्पर है एवं जिला प्रशासन की तरफ से आपलोगों को हर सम्भव मदद किया जायेगा। उन्होंने वहां के लोगों से सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

   जिला पदाधिकारी द्वारा पृच्छा किया गया कि मनरेगा के तहत कितने लोगों को अबतक जॉब कार्ड मिला है, कितने भूमिहीन लोगों को बन्दोवस्ती की गयी है एवं इंदिरा आवास योजना से कितने लोग लाभान्वित हैं इसबारे में फिडबैक प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मजदूरों का पलायन रोकने हेतु जिले में हर संभव प्रयास किया जायेगा एवं बच्चों की पढ़ाई एवं आवासीय स्कूल के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवारों को लाभ दिया जायेगा।

   इस सम्बन्ध में जिला पदाधिकारी द्वारा  श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि श्रम विभाग के द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए बिहार शताब्दी योजना एवं अन्य लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी को भी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिया गया कि।साथ ही अन्य सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचना सुनिक्षित करें।स्टालिन नगर में राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया,आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया गया है एवं जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रभावित परिवारों को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।जिलाधिकारी ने  समाज के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया कि इन मजदूरों के पलायन को रोकने एवं उनके बच्चों की शिक्षा हेतु जागरूक करने का प्रयास करें।

 इस अवसर पर प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक नवादा, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर एवं अंचल अधिकारी नवादा सदर के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *