राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों के आधार पर वादों का  आँन – स्पॉट निष्पादन  किया गया …..

  • सुरेश प्रसाद आजाद

     जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा , पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल नवादा एवं  प्रभारी जिला जज श्री सुभाष चंद्र शर्मा  ने आज सिविल कोर्ट में संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किये। जिला जज के द्वारा सुलहनीय सभी वादों को यथाषीघ्र निष्पादन करने के लिए 16 बेंचों का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों के आधार पर वादों का निष्पादन किया गया। 

        राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक वादों, बैंक ऋण, बीमावाद, बिजलीवाद, जलवाद, विवाह संबंधी वाद, राजस्ववाद, श्रमवाद, भरण पोषण वाद आदि मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। 

 आज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामले आये जिसमें कोर्ट का मामला 454 और बैंक, इलेक्ट्रिसीटी, बीएसएन से संबंधित 947 मामले आये। आज के लोक अदालत में सभी सुलहनीय वादों का निवारण किया गया। आज सुबह से ही राष्ट्रीय लोक अदालत परिसर में काफी संख्या में लोग वादों के निष्पादन के लिए उपस्थित थे। जिला जज के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी थी। आज सभी जज अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुलहनीय वादों का लागातार निवारण करने में सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *