० दिये गए कई आवश्यक निर्देश
० पदाधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द

जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में मुहर्रम त्योहार 2024 को लेकर विधि-व्यवस्था की बैठक की हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मुहर्रम त्योहार दिनांक 17.07.2024 को मनाया जायेगा। मिट्टी लाने की परम्परा दिनांक 09.07.2024 एवं 12.07.2024 को निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम त्योहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु रजौली अनुमंडल अन्तर्गत 106 संवेदनशील स्थानों एवं नवादा अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत 228 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर कुल नवादा जिले में 334 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। जोनल-सह-गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का मुहर्रम त्योहार तक छुट्टी रद्द रहेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, थाना नियंत्रण कक्ष एवं जिला मुख्यालय में ताजिया पहलाम वाले रास्ते में अतिरिक्त सहायक नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए पालीवार दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। उन्होंने प्रत्येक प्रखंडों में मुहर्रम त्योहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पंचायत स्तर पर प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर लोगों के बीच सौहार्द एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अन्तर्गत लागातार यातायात रेगुलेशन का निरीक्षण एवं समीक्षा करने पर बल दिया गया। सिविल सर्जन को एम्बुलेंस और पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखेंगे एवं साफ-सफाई एवं शौचालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये गए।

अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली ने संबंधित सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एसएचओ, एसडीपीओ से एक एक कर विधि व्यवस्था के लिये की जा रही तैयारी के संबंध में जानकारी ली। जिला में जुलूस की संख्या, संवेदनशील स्थलों की पहचान, जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन, जिला, अनुमंडल, थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी ली गई एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। बताया गया कि इस वर्ष नवादा अनुमंडल स्तर पर लगभग 319 ताजिया का जुलूस निकाली जायेगी। सभी जुलूस में डीजे एवं अस्त्र-शास्त्र के उपयोग पर रोक रहेगी। इस संबंध में सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी देने के लिए कहा गया। सभी जुलूस मार्गों का विधिवत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
जुलूस मार्ग में बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने के लिए अपर समाहर्त्ता ने दिशा निर्देश जारी किया। सभी जूलूस मागों में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के लिये प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक नियमित रूप से करेंगे। सभी तैयारियों का प्रतिवेदन मुख्यालय को प्राप्त करायेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि अभी तक कार्याें में शिथिलता देखी जा रही है। हर हाल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने सौंपे गए कार्याें में गति लायें। नवादा संवेदनशील जिला है, इसे गंभीरता से लेना होगा। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आहूत करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारीगण अभी उपस्थित हैं, यदि कोई समस्या है तो आप बतायें और अभी उनसे समाधान करायें। कुछ लोगो का लुगाठी भी निकालने की परम्परा है, आगजनी से बचाना है, इसे गंभीरता से लेंगे। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, यदि कोई डीजे बजाते हैं तो उनका डीजे जप्त कर लेंगे। लाउडीस्पीकर, नफरती भाषण या नारा पर प्रतिबंध रहेगा। सभी पदाधिकारियों का मुहर्ररम त्योहार तक छुट्टी रद्द रहेगी। खुद से रूट वेरीफिकेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मॉनेटरिंग आवश्यक है। मोटरसाईकिल टीम को लगातार घूमायेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, सिविल सर्जन नवादा, ओएसडी नवादा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवादा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, भवन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अचंल अधिकारी, नवादा सदर, कार्यपालक नगर परिषद नवादा, सभी एसडीपीओ, एसएचओ के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।