महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ता जा रहा है,जिले में 

चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम 

सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 28 मई , 2025 । 

महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों  से लाभान्वित  महिलाओं की कहानियां अब गांव-गांव में प्रेरणा का स्रोत बन रही हैंI इस कार्यक्रम में एक ओर महिलाएं जहां अपने सफलता की कहानी बता रहीँ हैं, वहीं अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को भी रख रही हैं I प्रति दिन नवादा जिला के 26 गांवों में आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में प्रतिदिन महिलाएं अपने जीवन में आये बदलाब के बारे में अनुभव साझा कर रही हैंI जिसमें उनकी  आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक बदलाव की झलक देखने को मिल रही हैI

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), सतत् जीविकोपार्जन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैIमहिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 13 जागरूकता रथ चलाए जा रहे हैं। इन रथों में लगे एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जीविका से जुड़ी सफलता की कहानियां और मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से जुड़ी वीडियो दिखाई जा रही है। कार्यक्रम में लीफलेट के जरिए बिहार सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाएं स्वास्थ्य सेवा, आधारभूत संरचनाओं का विकास, पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी, उच्च शिक्षा का विकास, जीविका भवन का निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक शौचालय, पुस्तकालय का निर्माण आदि मुद्दों  को अपनी आकांक्षाओं में प्रमुखता से रख रही हैं। इन सभी सुझावों का दस्तावेजीकरण मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। 

अब तक  नवादा जिला में 1020 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जिसमें 1 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर  जागरूक हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *