० सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को दी जा रही है जानकारी
नवादा, 29 मई, 2025 ।

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अत्यंत सशक्त और दूरगामी पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में अपना अनुभव साझा कर रही हैं। साथ हीं महिलाएँ अपने आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैं। यह अभियान 28 मई 2025 को 41वें दिन में पहुंचा। इसकी शुरुआत बीते 18 अप्रैल को हुई थी। अब तक नवादा जिले के 1046 ग्राम संगठनों में महिला संवाद हो चुका है। इसमें 1 लाख 81 हजार 266 महिलाओं ने ने सहभागिता निभाई है। इनमें 1 लाख 67 हजार 537 महिलाएं जीविका स्वयं सहयता समूह से जुड़ी है जबकि 13 हजार 729 अन्य स्थानीय महिलाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में अपना अनुभव साझा कर रही हैं। साथ हीं महिलाएँ स्वयं से लेकर पंचायत और समाज में बेहतरी लाने के लिए अपनी आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैं। वृद्धा और विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, सड़क, नली-गली, जल-जमाव, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय रोजगार आदि विषयों पर आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं।
आज महिला संवाद कार्यक्रम में अकबरपुर प्रखंड के मलिकपुर पंचायत के सुपोल ग्राम में हाई स्कूल की मांग किया गयाद्य वहीं वारिसलीगंज प्रखंड के चकवाय पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रंजू देवी के द्वारा कुटीर के उद्योग एवं रीना देवी के द्वारा बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की मांग की मांग की गई। रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग ममता देवी के द्वारा की गई।

महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आदि के बारे में लीफलेट और ऑडियो-वीडियो के माध्यम जानकारी दी जा रही है।