भाजपा कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया । 

दिनेश कुमार अकेला

नवादा, 14 मई, 2025 । 

 भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक रहे

 सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनायी गई।  पूण्य तिथि पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर उपस्थित तमाम कार्य- कर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि

  अर्पित किया । 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि सुशील कुमार मोदी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव यादगार के साथ प्रेरणास्रोत रहेंगे। बिहार के विकास में उनका अविस्मरणीय अद्वितीय योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। सुशील मोदी पहली बार 1990 में बिहार विधान सभा के लिए विधायक चुने गए थे, इसके बाद 1995 और 2000 में भी विधायक चुने गए। वह लगातार तीन बार विधायक रहे। 

उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी का तीन दशक लंबा राजनीतिक करियर रहा है। सनद रहे कि इस दौरान वह विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रहे। बिहार सरकार में वित्त मंत्री तक का पद संभाला। वे दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे। 

बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से बिहार में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। भाजपा के प्रति बेहद समर्पित व वफादार आजीवन रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा की सुशील मोदी का राजनीतिक जीवन पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था,वे 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। 1974 में वे बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति के सदस्य बने और 1974 के प्रसिद्ध बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया। जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान सुशील मोदी को पांच बार गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में MISA अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप MISA अधिनियम की धारा 9 को असंवैधानिक करार दिया गया। आपातकाल के बाद उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राज्य सचिव नियुक्त किया गया था। 1977 से 1986 तक, उन्होंने BJP के घटक संगठन ABVP में विभिन्न नेतृत्वकारी पदों पर कार्यरत रहे। 

     उन्होंने कहा की हम सभी युवा कार्यकर्ताओं को सुशील मोदी को अपने आदर्श व प्रेरणा के रूप में स्वीकारते हुए देश-समाज व पार्टी में अपना अहम् योगदान समर्पित करना चाहिए। उनका पूरा जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत्र एवं हमेशा स्मरणीय रहेगा।  

पूण्य तिथि कार्यक्रम में जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भोली, मुकेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, भाजपा नेत्री बसंती देवी, जिला प्रवक्ता कुंदन प्रभाकर, तरुण राजवंशी, आलोक कुमार, राकेश विक्की, कुश कुमार, चंदन कुमार, अंकित विश्वकर्मा, मुकुल सिंह, मनोज गुप्ता, संजय भोजपुरी,पंकज नारायण गुप्ता , राजेश आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके अधूरे सपने व कार्यभार को सरजमीं पर व्यवहारिक अमलीजामा पहनाने के लिए सबों ने संकल्प को दुहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *