बेटे की शादी से पहले गंगा स्नान करने गए पिता की  डूबने से मौत,मातम

वारिसलीगंज, (नवादा) 01 जून 2025 । 

 (अभय कुमार रंजन)

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोडापर ग्रामीण बालेश्वर महतो के 50 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र महतो की मौत रविवार को गंगा स्नान करने के दौरान बड़हिया गंगा घाट पर डूब जाने से हो गई। बताया गया कि सत्येंद्र महतो के बेटे की की शादी आगामी 7 जून 25 को होने वाली शादी थी। शादी से पहले पूर्ण शुद्धिकरण के साथ पूजा पाठ करने उद्देश्य से शनिवार को पत्नी के साथ सतेंद्र गंगा स्नान करने गए थे। रविवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब जाने से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाद में आस पास के लोगों द्वारा पानी से डूबे शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची बड़हिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बाद परिजन को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गोडापर गांव स्थित घर में कोहराम मच गया। शादी का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया। घर पर जहां एक ओर हो रहे टेंट पंडाल निर्माण कार्य रुक गया वहीं बज रहे शादी की शहनाई बंद हो गई। लोगो के क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों की चीत्कार से घर पहुंचने वाले लोगों के आंख से आंसू छलक रहे थे। बाद में  परिजन के साथ ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार बाढ़ स्थित गंगा घाट पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *