एक प्रतिनिधि

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन के निमित्त प्रशासन ने बैठक कर निम्न बिंदुओं पर जागरूकता व सहयोग की अपील की है।
१. डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
२. किसी भी प्रकार के अश्लील गाने को बजाना प्रतिबंधित होगा।
३. दूसरे संप्रदाय के सदस्यों को सहमति के बिना रंग या अबीर लगाने की क्रिया को सांप्रदायिक उन्माद फैलाना माना जायेगा।
४. अन्य धर्मों के धर्मस्थलों के आसपास समूह में होली खेलना वर्जित होगा।
५. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करना वर्जित होगा।
६. होलिका दहन केवल पूर्वनिर्धारित स्थलों पर किया जा सकेगा।
७. होलिका दहन के लिए निर्धारित समय पर दहन कर लेना होगा।

८. नशे की हालत में पाये जाने पर कोई पैरवी नहीं सुनी जायेगी।
९. होली के दिन दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जॉंच की जायेगी।