प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत सर्वे का कार्य किया गया..

  • सुरेश प्रसाद आजाद 

नवादा,03 मार्च 20250 ।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सर्वेक्षण कार्य 31 मार्च तक चलेगा। जो लोग अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई नहीं कर पाए हैं वे जल्द ही आवेदन कर दें। आप ऑनलाइन भी घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली करने पर सीधे प्राथमिकी कराई जाएगी।

जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास योजना का लाभ वर्ष 2016 से देय है। वर्तमान मे वित्तीय वर्ष 2018 में आवास प्लस सुची के आधार पर निर्मित प्रतीक्षा सूची के आलोक में आवास का लाभ दिया जा रहा है। विगत कुछ वर्षों में नये परिवारों का निर्माण हुआ है जो योग्य है तथा कुछ पूर्व के योग्य लाभुको का नाम भी प्रतीक्षा सुची से छूटे हुए हैं। अतः वैसे नये योग्य परिवारों तथा छूटे हुए योग्य लाभूको को प्रतिक्षा सुची में जोड़ने हेतु सर्वेक्षण दिनांक 10.01.2025 से प्रारम्भ की गयी है, जो 31.03.2025 तक निर्धारित है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 01.03.2025 तक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न प्रखंडों की स्थिति निम्नवत है-

1 . अकबरपुर प्रखंड के कुल 19 पंचायतों में प्रति पंचायत 559.21 लाभार्थी के हिसाब से कुल 10625 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है,जिसमे कुल 6701 लाभार्थी (65.7 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में अकबरपुर प्रखंड की रैंकिंग 11वीं है।

2 . गोविंदपुर प्रखंड के कुल 09 पंचायतों में प्रति पंचायत 663.89 लाभार्थी के हिसाब से कुल 5975 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 2734 लाभार्थी (47.3 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में गोविंदपुर प्रखंड की रैंकिंग 5वीं है।

3 . हिसुआ प्रखंड के कुल 10 पंचायतों में प्रति पंचायत 542.20 लाभार्थी के हिसाब से कुल 5422 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 3279 लाभार्थी (64.5 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में हिसुआ प्रखंड की रैंकिंग 13वीं है।

4. काशीचक प्रखंड के कुल 07 पंचायतों में प्रति पंचायत 562.14 लाभार्थी के हिसाब से कुल 3935 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 2236 लाभार्थी (58.1 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में काशीचक प्रखंड की रैंकिंग 10वीं है।

5. कौआकोल प्रखंड के कुल 15 पंचायतों में प्रति पंचायत 630.00 लाभार्थी के हिसाब से कुल 9450 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 3926 लाभार्थी (42.6 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में कौआकोल प्रखंड की रैंकिंग 8वीं है।

6. मेसकौर प्रखंड के कुल 10 पंचायतों में प्रति पंचायत 775.20 लाभार्थी के हिसाब से कुल 7752 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 3354 लाभार्थी (44.2 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में मेसकौर प्रखंड की रैंकिंग 3वीं है।

7. नारदीगंज प्रखंड के कुल 11 पंचायतों में प्रति पंचायत 643.09 लाभार्थी के हिसाब से कुल 7074 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 881 लाभार्थी (57.9 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में नारदीगंज प्रखंड की रैंकिंग 7वीं है।

8. नरहट प्रखंड के कुल 10 पंचायतों में प्रति पंचायत 778.90 लाभार्थी के हिसाब से कुल 7789 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 3656 लाभार्थी (48.0 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में नरहट प्रखंड की रैंकिंग 1वीं है।

9. नवादा सदर प्रखंड के कुल 10 पंचायतों में प्रति पंचायत 723.40 लाभार्थी के हिसाब से कुल 10851 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 5240 लाभार्थी (49.9 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में नवादा सदर प्रखंड की रैंकिंग 4वीं है।

10 . पकरीबरावां प्रखंड के कुल 16 पंचायतों में प्रति पंचायत 570.38 लाभार्थी के हिसाब से कुल 9126 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 4297 लाभार्थी (49.1 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में पकरीबरावां प्रखंड की रैंकिंग 9वीं है।

11. रजौली प्रखंड के कुल 10 पंचायतों में प्रति पंचायत 483.1 लाभार्थी के हिसाब से कुल 7247 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 3478 लाभार्थी (49.4 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में रजौली प्रखंड की रैंकिंग 14वीं है।

12 . रोह प्रखंड के कुल 14 पंचायतों में प्रति पंचायत 777.64 लाभार्थी के हिसाब से कुल 10887 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 4414 लाभार्थी (41.1 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में रोह प्रखंड की रैंकिंग 2वीं है।

13 . सिरदला प्रखंड के कुल 15 पंचायतों में प्रति पंचायत 652.93 लाभार्थी के हिसाब से कुल 9794 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 6016 लाभार्थी (63.9 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में सिरदला प्रखंड की रैंकिंग 6वीं है।

14 . वारिसलीगंज प्रखंड के कुल 16 पंचायतों में प्रति पंचायत 556.19 लाभार्थी के हिसाब से कुल 8899 लाभुकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमे कुल 4074 लाभार्थी (46.9 प्रतिशत) अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं। सभी प्रखंडों में वारिसलीगंज प्रखंड की रैंकिंग 12वीं है।

इस प्रकार नवादा जिले के कुल 14 प्रखंडों में दिनांक 01.03.2025 तक कुल 114826 लाभुकों का सर्वेक्षण पूरा हो गया है,जिसमें कुल 57286(51.5%)लाभार्थी अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आते हैं।जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 31.03.2025 तक अधिकतम पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *