जिले में महिला संवाद से सशक्त और जागरूक हो रही हैं ग्रमीण महिलाएं -सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 05 मई 2025 । 

 जिले में 18 अप्रैल 2025 से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग चार हजार महिलाएं भाग ले रही हैं।

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को समझना तथा उनका समाधान सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं की जानकारी लीफलेट, ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। जिसमें महिला आरक्षण एवं सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान । जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री पोषाक, साइकिल व प्रोत्साहन योजनाएं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मेधावृत्ति योजना। मुख्यमंत्री नारी शक्ति, महिला उद्यमी, कन्या उत्थान योजना । सामाजिक पुनर्वास, वन स्टॉप सेंटर, हेल्पलाइन सेवाएं  आदि है। इसी तरह अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे अक्षर आँचल योजना, सबला कार्यक्रम, आदर्श दंपति योजनाएं। 

उक्त  सभी योजनाओं में महिलाएं बड़ी तन्मयता और उत्साह से इन  सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कई लाभान्वित महिलाओं ने मंच साझा कर अपने अनुभवों और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को लोगों से साझा किया। साथ ही साथ उन महिलाओं में अपने भावी सपनों और आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त किया।

जिले में 18 अप्रैल से 4 मई 2025 तक जिले के 422 स्थलों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 73,000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही। इससे स्पष्ट होता है कि महिलाएं बिहार सरकार की सशक्तीकरण योजनाओं के प्रति जागरूक हो रही हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *