सुरेश प्रसाद आजाद

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक/विधि-व्यवस्था तथा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित कार्याें के सम्पादन में सराहनीय योगदान हेतु प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में निम्नलिखित पदाधिकारी को जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र वितरण किया गया .

श्री संजय कुमार अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा ,श्री चन्द्रशेखर आजाद, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला दण्डाधिकारी नवादा, , डॉ0 नीता अग्रवाल सिविल सर्जन नवादा, श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, श्री प्रमोद कुमार भूमि सुधार उपसमाहर्ता रजौली, श्री गौरव शंकर भूमि सुधार उप समाहर्ता नवादा सदर, श्री राजीव कुमार वरीय उप समाहर्ता नवादा, श्री नवीन कुमार पांडेय जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवादा, डॉ0 राजकुमार सिंह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर, श्री अमरनाथ कुमार परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता नवादा, श्री दिनेश कुमार चौधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी नवादा एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

