जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक के संयुक्त तत्वाधान में  सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ एजेंडावर समीक्षा बैठक  ….

-सुरेश प्रसाद आजाद 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा नवादा और पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल नवादा द्वारा समाहरणालय के DRDA सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ एजेंडावार समीक्षा बैठक की गई। 

     समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों से संयुक्त रूप से वाहन की उपलब्धकता, आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही वाहन मालिक संघ, पड़ाव संचालक के साथ बैठक के संबंध में नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग से समीक्षा की गई। जिले में लोक सभा आम निर्वाचन के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल तथा पुलिस बल के आवासन स्थलों पर किचेन, वाथरूम, शौचालय पेयजल की उपलब्धता के संबंध में नोडल पदाधिकारी, अर्द्धसैनिक बल सह जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नवादा से पृच्छा की गई तथा इस संबंध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अर्द्धसैनिक बल आवासन स्थल की सत्यापन करते हुए सत्यापन प्रतिवेदन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

         जिले में आगामी 19 अप्रैल 2024 को निर्धारित लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदान केन्द्रों की वर्तमान स्थिति के संबंध में भी समीक्षा किया गया। जैसे-सहायक मतदान केंद्र, स्थान परिवर्तन वाले मतदान केंद्र, नाम संशोधन वाले मतदान केंद्र, मतदान केन्द्र नाम -लेखन विवरणी तथा मतदान केन्द्रों पर  (AMF) आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी प्रखंड विकास अधिकारियों, अंचल अधिकारियों तथा थाना अध्यक्षों से पृच्छा किया गया तथा अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। निर्वाचन के दौरान हेलीपैड तथा सभा स्थल जो पूर्व से चिन्हित किये गए हैं, के संबंध में भी समीक्षा किया गया। थाना प्रभारी तथा अंचल अधिकारियों से शस्त्र सत्यापन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही मतदाता सूची के संबंध में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के निष्पादन की क्या स्थिति है इस संबंध में भी संबंधित ईआरओ, प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी से भी जानकारी ली गई। विधि व्यवस्था के मद्देनजर निर्वाचन के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों के कार्य प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्षों से मल्टीएजेंसी चेक पोस्ट, अंतर जिला चेक पोस्ट, बॉर्डर मीटिंग के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

         इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नवादा सहित सभी जिले के सभी विधान सभाओं के लिए पूर्व से नामित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा, पकरीबरावां, रजौली के साथ-साथ सभी नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। 

    ०    मेरा वोट,मेरा अधिकार ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *