जिलाधिकारी द्वारा आश्रय गृह का औचक निरीक्षण

सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 01 जून 2025 । 

 जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा आज बृहद आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के रहने की व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को सभी आवश्यक वस्तुएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके कल्याण में कोई कमी न रहे।

इसके अतिरिक्त, श्री रवि प्रकाश ने बुधौल स्थित नव निर्मित 200 बेड वाले आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास, सुरक्षा, खान-पान एवं स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की सभी जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद भी किया और उनके अनुभव व सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की राय के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि आश्रय गृह उनके लिए एक सुरक्षित, सुलभ एवं अनुकूल वातावरण बन सके।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस आश्रय गृह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक संरक्षित एवं सुदृढ़ वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास हेतु सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *