सुरेश प्रसाद आजाद

जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा वैसे पैक्सो पर कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिनके द्वारा धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में अनियमितता की गई है। इसी क्रम में छौड़ादानो प्रखंड के खैरवा पैक्स प्रबंधक, राजकुमार सिंह को आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, श्री गोपाल द्वारा खैरवा पैक्स की पूर्ण प्रबंधकारिणी पर दिनांक 30/8/24 को जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज कराए गए केस नं. 209 / 24 दिनांक 30.08.2024 के आलोक खैरवा पैक्स अध्यक्ष को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।खैरवा पैक्स के प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं अध्यक्ष नौशाद आलम ने मिलकर 299.5 MT धान गबन कर लिया, जिसकी कीमत 65.38 लाख होती है।
