नवादा, 15 जून 2025 ।
(रवीन्द्र नाथ भैया)

सदर अस्पताल में एक गंभीर घटना सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में कैदी के इलाज के लिए आए पुलिसकर्मी ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया गया की गाली गलौज की गई है।
घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी एक कैदी को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाने को कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने महिला स्टाफ के साथ गाली-गलौज की।

ड्यूटी पर गालियां सुनने नहीं आते है इस पर आक्रोशित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि वे ड्यूटी पर गालियां सुनने नहीं आते हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।
हड़ताल पर जाने की चेतावनी देते हुए
अस्पताल के जीएएनएम और एएएनएम स्टाफ ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे।