एम्बुलेटरी यान पशु चिकित्सा शिविर-सह-जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 28 मई 2025 । 

जिला पशुपालन पदाधिकारी,  द्वारा सूचित किया गया है कि माह जून 2025 में एम्बुलेटरी यान पशु चिकित्सा शिविर-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रभारी पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को पशु-चिकित्सा सेवाओं एवं पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करना है। जिसके

लिए कार्यक्रमों की तिथियों एवं स्थानों की घोषणा की गयी है। दिनांक 03.06.2025: प्रखंड – पकरीबरावां, पशु चिकित्सालय – एरूरी, पंचायत – कबला, ग्राम – खरांट (वार्ड संख्या-05), दिनांक 06.06.2025 प्रखंड – हिसुआ, पशु चिकित्सालय – हिसुआ, पंचायत – छतिहर, ग्राम – छतिहर (वार्ड संख्या-11), प्रखंड – कौआकोल, पशु चिकित्सालय – फुलडीह, पंचायत – नावाडी, ग्राम – गोपालपुर, दिनांक 12.06.2025: प्रखंड – सिरदला, पशु चिकित्सालय – लौंद बाजार, पंचायत – जनहौल, ग्राम – जनहौल, दिनांक 17.06.2025: प्रखंड – कौआकोल, पशु चिकित्सालय – भुआल टॉड़, पंचायत – दरवा, ग्राम – दरवा, दिनांक 20.06.2025: प्रखंड – रजौली, पशु चिकित्सालय – अंधरवारी, पंचायत – अमावां पश्चिमी, ग्राम – कैरीखाफ, दिनांक 23.06.2025: प्रखंड – पकरीबरावां, पशु चिकित्सालय – धमौल, पंचायत – ढ़ोढ़ा, ग्राम – रेहड़ी,दिनांक 24.06.2025: प्रखंड – नारदीगंज, पशु चिकित्सालय – नारदीगंज, पंचायत – हड़िया, ग्राम – सीतारामपुर आदि है। इस संबंध में 

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि विशेष परिस्थितियों में तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *