उप विकास आयुक्त, नवादा का हिसुआ प्रखंड के सोनसा पंचायत में निरीक्षण …..

सुरेश प्रसाद आजाद 

नवादा, 27 दिसंबर 2024: उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी ने आज हिसुआ प्रखंड के सोनसा पंचायत का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया और इसके संचालन की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद, उन्होंने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और कचरे के प्रबंधन की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस यूनिट को पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने के लिए सराहा गया।

खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को अधिक प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

अंत में, जीविका भवन का दौरा कर उन्होंने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की।उन्होंने इन योजनाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *