उनकी आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण

 सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 16 मई 2025 । 

 जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार  15 मई 2025 को समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजन कोषांग के तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग डॉ. राजकुमार सिंहा द्वारा 05 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सरल, सुलभ और स्वावलंबी बनाया जा सके।

वितरित उपकरणों में 1. रौशन कुमार, पिता – यमुना राम, ग्राम – ओढ़नपुर, प्रखंड – नवादा सदर को हस्तचालित ट्राईसाईकिल। 2. संजना कुमारी, पिता – श्रवण रविदास, अम्बेडकर नगर, प्रखंड- नवादा सदर को कान की मशीन।

3. सीतो चौहान, पिता – शिवनंदन चौहान, ग्राम – मोतनाजे, प्रखंड – नवादा सदर को स्मार्ट छड़ी। 4. मो. दानिश आलम, पिता – मो. रफीक, न्यू अंसार नगर, प्रखंड – नवादा सदर को कान की मशीन। 5. राजेन्द्र प्रसाद यादव, पिता – ईश्वरी प्रसाद, ग्राम – दौपटा, प्रखंड – रजौली को स्मार्ट छड़ी।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि “दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे सहायक उपकरण उनके आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।”

उक्त कार्यक्रम दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय पहल रही। लाभान्वित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *