अकबरपुर प्रखण्ड में परतों करहरी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 01 जून 2025 । 

 जिला के अकबरपुर प्रखंड के परतो करहरी गाँव में “ *महिला संवाद कार्यक्रम* ” का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप-प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उदघाटन किया। 

सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच की वजह से बिहार की महिलाएं आज सशक्त बनकर उभरी हैं। महिलाओं में बहुत बदलाब हुआ हैI 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीविका की शुरुआत की थी। बिहार में 10 लाख 36 हजार जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 01 करोड़ 35 लाख परिवार इससे जुड़े हैं। इतनी बड़ी तादाद देश के किसी अन्य राज्यों में समूह का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज समूह से जुड़ी दीदियां कितनी तरक्की कर  रही है। पहले महिलाएं घर से बाहर से भी नहीं निकलती थीं। लेकिन अब महिलाएं घर से बाहर निकलकर सभी तरह के काम कर रही है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के बारे जानकारी दी गई I उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना और मुख्यमंत्री बालिका पोषक योजना से राज्य में महिला सशक्तीकरण को बहुत बल मिला है I 

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि हाल में राज्य मंत्रि परिषद ने दीदियों के लिए दो फैसले लिए हैं। पहला तो जीविका निधि के रूप में जीविका के लिए एक अलग सहकारी बैंक बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय की साफ सफाई का काम जीविका दीदियों को दिया गया है। इससे जीविका दीदियों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां जीविका की दीदियों का अपना बैंक हो गया है। अब दीदियों को पैसे के लिए किसी के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार की महिलाओं के उत्थान के लिए बिहार सरकार कई कदम उठा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नौकरी एवं स्थानीय चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया हैI इससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा है।उन्होंने कहा कि विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। स्थानीय नेतृत्व, रोजगार और नीति-निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बदलाव का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के कहने पर ही शराबबंदी लागू की गई जिससे राज्य में सड़क दुर्घटना में कमी आई हैI साथ ही अन्य वैकल्पिक क्षेत्र में आमदनी का रास्ता खुला है। 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ की चर्चा की और अपनी आकांक्षाओं को भी रखीं I

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार गिरि ने स्वागत अभिभाषण के दौरान बताया कि जिले में 1510 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम होना है जिसमे से 1122 ग्राम संगठन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है I

कार्यक्रम का संचालन जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास संतोष कुमार ने किया I वहीं धन्यवाद ज्ञापन  डी0आर0डी0ए0 के निदेशक धीरज कुमार ने किया I

मौके पर रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन,अकबरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती गीता, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद,जीविका के प्रबंधक संचार राजीव रंजन, एस जे वाई नोडल मंजीत कुमार, अकबरपुरके जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रिय समन्वयक एवं सामुदायिक समन्वयक, जीविका दीदियाँ एवं कैडर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *