समाहरणालय परिसर के पालन घर में समाहरणालय के काम-काजी महिलाओं के छोटे बच्चों को रखा जाता है। 

सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 22 म़ई 2025 । 

पालन घर एक सुरक्षित जगह है जहां पर  छोटे- छोटे बच्चों को रखा जाता  हैं। यह कामकाजी महिलाओं के लिए अपने बच्चों की देखभाल करने में मदद करता है। 

    इसके लिए समाहरणालय परिसर के विकास भवन में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  द्वारा बिहार प्रगति के यात्रा के दौरान 10 फरवरी 2025 को उद्घाटन किया गया था। पालन घर उद्घाटन करने का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि समाहरणालय के अंदर काम करने वाली महिला कर्मचारियों की छोटे- छोटे ( 6 माह से 5 वर्ष) बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई करने के उद्देश्य किया गया।     इस संबंध में बताया जाता है  कि उक्त पालन घर में नियुक्त कर्मचारियों से पता चला कि इस पालन घर का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 10 फरवरी को किया गया था। 

        उक्त पालन घर में समाहरणालय के काम करने वाली महिलाओं के 10 बच्चे प्रतिदिन आते हैं।  कार्यलय की ओर से उक्त बच्चों 10:00 बजे से 5:00 बजे तक हर तरह से सुविधाजनक इस पालन घर में सुविधा की जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *