
उसकी सादगी सुंदरता खूबसूरत आंखों की
चर्चा होने लगी गांव गली शहर -शहर ।
माना कि वो अभी कुसुम कली थी।
अपने गांव को छोड़ बड़ी दूर कुंभ में माला बेचने चली थी।
उसकी आंखें देख लाखों दीवाने हो गए।
जैसे कान्हा के नयन देख राधा, के परवाने चढ़ गए।
यह लड़की हर जगह वायरल हो गई।
सैकड़ो युटुबरों की झोली लाखों में भर गई।
कोई श्रीदेवी से इसकी आंखें मिला रहा था।
कितने मजनू इसके फोटो को चुपके से सीने से लग रहा था।
जा रहे थे सभी” प्रभु-जाप “कर संगम नहाने को।
ढूंढ रहे हैं उस लड़की को सेल्फी लेकर, फेसबुक में लगाने को।
आखिर परेशान होकर वो अपने घर वापस आ गई।
लाखों के दिलों में उसकी खूबसूरती की दीवानगी छा गई।
कवि दयानन्द प्रसाद गुप्ता। नवादा। (बिहार )