’नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम किया गया …..

सुरेश प्रसाद आजाद

भारतीय नव वर्ष के अवसर पर अपराह्न 4:00 बजे संघ कार्यालय के मैदान में राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम लिया गया जिसमें राष्ट्रीय सेविका समिति नवादा के सैकड़ो स्वयंसेवी सेविकाओं द्वारा अपने नए आकर्षक गणवेश में एकरूपता एवं समानता का दृश्य दिखाई दे रहा था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बौद्धिककर्ता के रूप में श्रीमती नीलम चौरसिया ने कहा भारतीय इतिहास में नारियों का बड़ा ही महत्व उन्होंने कहा कि जब-जब राष्ट्र पर विपत्ति आती है राष्ट्रीय उत्थान में नारियों का बड़ा ही महत्व है।

उन्होंने कहा कि आज से नारी शक्ति के प्रतिक मां दुर्गा का नवरात्र शुरू हुआ उन्होंने नरी रूप में असुरों का वध किया एवं धर्म का विजय पताका को ऊंचा करने का काम किया। उन्होंने कहा भारत का इतिहास पन्नाधायी, रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गावती और आज भारत की नारी ,भारत का महान सम्मान बढ़ाने के लिए लगनसील है। उन्होंने कहा कि हर माता बहन को धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित भाव से सभी भेदों को भूलकर समता मूलक समाज का निर्माण कर देश को परमवैभव पर पहूचाने का लक्ष्य लेकर चले।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद पूरे नगर में सभी महिलाओं कार्यकर्ताओं का पथ संचलन निकाला। लोग उनके पद संचलन देखकर बड़े ही गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर पिंकी बरनवाल ने किया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से नगर कार्यवाह श्रीमती पिंकी देवी, निशा भगत, रूपा लहरी, पुनीता देवी, रूपा बर्मन, मीनाक्षी बरनवाल, पूनम देवी, किरण देवी, माधुरी बरनवाल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *