जिले में महिला संवाद कार्यकर्म से महिला जागरूक हुई -सुरेश प्रसाद आजाद

नवादा, 03 जून 2025 । 

      राज्य के सभी जिलों में संचालित महिला संवाद कार्यक्रम अंतर्गत नवादा जिला में भी महिलाओं की व्यापक भागीदारी देखी जा रही है। नवादा जिला में कुल 1510 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन प्रस्तावित है, जिनमें से अब तक 1171 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। जिसमें 01 लाख 02 हजार 843 महिलाओं ने ने सहभागिता निभाई है। इनमें 01 लाख 87 हजार 745 महिलाएं जीविका स्वयं सहयता समूह से जुड़ी है जबकि 15 हजार 108 अन्य स्थानीय महिलाएं हैं।

       अब तक नवादा जिला में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं से कुल 29,947 सुझाव प्राप्त हुए है। मोबाइल एप के माध्यम से इन सुझावों को महिला संवाद कार्यक्रम में दर्ज किया जा रहा है। सरकार के संबंधित विभाग तक इसे स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य किया जा सके। कामहिला संवाद कार्यक्रम के तहत् नवादा की महिलाओं की व्यापक भागीदारी

सुरेश प्रसाद आजाद

र्यक्रम में संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर आधारित वीडियो दिखाया गया। वीडियो में महिला आरक्षण, जीविका, सतत् जीविकोपार्जन योजना, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना और बालिका पोशाक योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। 

        कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में अपना अनुभव साझा कर रही हैं। साथ हीं महिलाएँ स्वयं से लेकर पंचायत और समाज में बेहतरी लाने के लिए अपनी आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैं। 

         गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य भर में संचालित महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को राज्य की विकास नीतियों में शामिल करना है, ताकि नीति-निर्माण में उनकी आवाज को भी उचित स्थान मिल सके। नवादा जिला में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता इस अभियान को नई दिशा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *