केंद्र के आह्वान पर भाजपा द्वारा नवादा नगर में वृहद् तिरंगा यात्रा निकाला गया। 

नवादा, 18 मई 2025 2025 ।          

 नवादा में भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक वृहत तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में किया गया था। इस यात्रा में हजारों की संख्या में देश प्रेमी नागरिक शामिल हुए थे, जिन्होंने हाथों में तिरंगा झंडा और स्लोगन लिखी तख्तियां पकड़ी थी। यह तिरंगा यात्रा नवादा के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें लोगों ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नवादा जिला जेडीयू अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने  इस अवसर पर कहा कि भारत एक शक्तिशाली  देश रहा है और छेड़छाड़ करने  वाले लोगों को  बख्शा भी नहीं जाएगा।

वारिसलीगंज क्षेत्र के भाजपा विधायक अरुणा देवी ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को चुन-चुनकर बदला लिया है।

इस अवसर पर  भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ,भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, गौरव शांडिल्य, आरएसएस और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *