कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश…..

  • सुरेश प्रसाद आजाद 

      नवादा ,10 मार्च 2025 ।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा जिला कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास से संबंधित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिए कई आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी ने प्रमुख रूप से रबी फसल का आच्छादन का लक्ष्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, गोदाम निर्माण, कृषि यंत्रीकरण योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्यानिकी फसलों आदि विषयों पर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने पीएम किसान योजना के तहत सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ईकेवाईसी, एनपीसीआई एवं शत्-प्रतिशत सत्यापन के समीक्षा के उपरांत आवश्यक निर्देश दिया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी नवादा को दुधारी पशुओं की योजनाओं का विस्तार करने के लिए एवं जिले के सुदूर क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बारी-बारी से यंत्रीकरण, उद्यान पौधा संरक्षण, केवीके, पशुपालन, गव्य विकास,मत्स्य आदि का विस्तृत रूप से संबंधित अधिकारियों से जानकारी दी और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल यूरिया की उपलब्धता 22768.312 मे0 टन 10.03.2025 तक 21053.417 मेo टन यूरिया की खपत हुई है, जिसमें शेष 171895  है। डीएपी की उपलब्धता 3816.775 में से 3525.875 खपत एवं अवशेष  290.9 है।  रबी 2024-25 में उर्वरक की माहवार आवश्यकता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। रबी 2024-25 में उर्वरक कालाबाजारी एवं छापामारी से संबंधित प्रतिवेदन में बताया गया कि कुल छापामारी की संख्या 153 जिसमे , 40 मामलों में अनियमितता पायी गई, निलंबित किए गये अनुज्ञप्ति की संख्या 8 मामले एवं 31 स्पष्टीकरण किया गया। रबी वर्ष 2024-25 के प्रखंडवार एवं फसलवार आच्छादन क्षेत्र का लक्ष्य के बारे में बताया गया। 

 आज की बैठक में  जिला कृषि पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सुमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रेम सागर के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *